खबर लहरिया राजनीति देश में पहली बार बनीं किन्नर महापालिका अध्यक्ष

देश में पहली बार बनीं किन्नर महापालिका अध्यक्ष

छत्तीसगढ़। देश में पहली बार कोई किन्नर समुदाय से महापालिका का अध्यक्ष बनी है। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक शहर रायगढ़ में निर्दलीय उम्मीदवार मधु किन्नर ने यह जीत हासिल की है।
मधु ने यह जीत साढ़े चार हज़ार वोटों से भाजपा के उम्मीदवार को हराकर हासिल की। उनहोंने बताया कि उन्होंने चुनाव में केवल साठ हज़ार रुपए खर्च किए। उनका मानना है कि ज़मीनी समस्याओं की उन्हें बेहतर जानकारी थी जैसे लोगों के घरोें में पानी ना आना, सड़कें बदहाल होना, अस्पतालों में सुविधाएं ना होना। उन्होंने इन्हीं समस्याओं को आधार बनाकर लोगों से मुलाकात की और अब वो एक एक करके इन पर काम करेंगी।