खबर लहरिया राजनीति दिल्ली में पूर्वोत्तर के लोगों के साथ हिंसा और भेदभाव

दिल्ली में पूर्वोत्तर के लोगों के साथ हिंसा और भेदभाव

13-02-14 Desh Videsh - Nido Protest

पूर्वोत्तर के लोगों और कई छात्रों और कार्यकर्ताओं ने भेदभाव का किया विरोध

नई दिल्ली। राजधानी में हुए अरुणाचल प्रदेश के छात्र नीडो तानिया की मौत के बाद पोस्ट मार्टेम रिपोर्ट के मुताबिक नीडो की मौत सर और चेहरे पर लगी चोट के कारण हुई थी। उन्नीस साल के नीडो की मौत 29 जनवरी को दिल्ली में हुई थी। उसकी मौत का आरोप लाजपत नगर बाज़ार के कुछ दुकानदारों पर लगाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस अब इसे हत्या के मामले जैसे दर्ज करेगी।
उधर, उत्तर पूर्व के राज्यों से दिल्ली में आए लोगों के खिलाफ हिंसा का एक और मामला इस हफ्ते सामने आया। आशीष टोकस उर्फ विकी नाम के एक आदमी पर चैदह साल की एक मणिपुरी लड़की का अपहरण और बलात्कार का आरोप लगाया जा रहा है। 7 फरवरी को घटी इस घटना का केस दर्ज किया गया। लड़की की मेडिकल जांच में भी बलात्कार की शिकायत सही पाई गई। दिल्ली में दोनों घटनाओं को लेकर धरने और प्रदर्शन हुए।