खबर लहरिया राजनीति टेरेसा होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री

टेरेसा होंगी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री

Theresa3

 

 ब्रिटेन की गृह मंत्री टेरेसा 13 जुलाई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी।

ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनने जा रहीं टेरेसा का पूरा नाम ‘टेरेसा मेरी मे’ है। उनका जन्म 1 अक्टूबर 1956 को हुआ था। वह एक ब्रिटिश राजनेत्री हैं। उन्हें 1997 में ब्रिटेन के मेडेनहेड का सासंद बनाया गया था।

26 साल बाद ब्रिटेन को टेरेसा के रूप में महिला पीएम मिलने का रास्ता साफ हुआ है। इससे पहले माग्ररेट थैचर चार मई 1979 से 10 नवंबर 1990 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं थी। टेरेसा लगातार 19 सालों से सांसद और छह साल से गृह मंत्री हैं।

टेरेसा को ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर की जगह गंभीर, स्पष्टवादी और दृढ़निश्चयी और कठोर फैसले लेने वाला माना जाता है।

ससेक्स में जन्मीं टेरेसा ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भूगोल में स्नातक की पढ़ाई की। सांसद बनने से पहले बैंक ऑफ इंग्लैंड में काम किया।

टेरेसा 1997 में पहली बार सांसद बनीं। वह 1999 से 2010 तक विपक्षी दल रही कंजरवेटिव पार्टी की शैडो कैबिनेट में अलग-अलग समय श्रम, शिक्षा, पेंशन मंत्री रहीं। बाद में विपक्षी दल की नेता भी बनीं।

टेरेसा वर्ष 2002-03 तक कंजरवेटिव पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष रहीं। वर्ष 2010 में पार्टी के सत्ता में आने पर गृह मंत्री बनीं। राष्ट्रीय सुरक्षा, आव्रजन और नागरिकता जैसे अहम मंत्रालय भी उनके पास हैं।