खबर लहरिया राजनीति झारखंड और जम्मू कश्मीर में चुनाव

झारखंड और जम्मू कश्मीर में चुनाव

झारखंड और जम्मू कश्मीर में 25 नवंबर को पहले चरण का मतदान हो गया। जम्मू कश्मीर में सत्तर प्रतिशत और झारखंड में बासठ प्रतिशत वोट पड़े। झारखंड में इक्यासी और जम्मू कश्मीर में सत्तासी विधानसभा सीटें हैं। दूसरे चरण का मतदान 2 दिसंबर को होगा। इस समय जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के नेता ओमर अब्दुल्लाह मुख्यमंत्री हैं। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं। जम्मू कश्मीर में कुछ महीनों पहले आई बाढ़ और उसके बाद पैदा हुए हालात को लेकर यहां की जनता गुस्से में है।