खबर लहरिया राजनीति झारखंड और जम्मू कश्मीर के चुनाव नतीजे

झारखंड और जम्मू कश्मीर के चुनाव नतीजे

26-12-14 Desh Videsh - Jharkhand CM Raghubar Dasझारखंड और जम्मू कश्मीर। दोनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी पहले नंबर पर रही तो जम्मू कश्मीर में दूसरे नंबर पर। झारखंड में इक्यासी में से चालीस सीटों पर भाजपा, उन्नीस सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और छह सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। जम्मू कश्मीर की छियासी सीटों में से मुफ्ती मोहम्मद सईद की पार्टी ने अट्ठाइस और भारतीय जनता पार्टी ने पच्चीस सीटें जीतीं। वहां पर सत्ता में रहे दल को पंद्रह सीटें और कांग्रेस को बारह सीटें मिलीं। झारखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला जबकि जम्मू कश्मीर में किसी को नहीं मिला। झारखंड में भाजपा ने सरकार बनाने की घोषणा कर दी है।