खबर लहरिया राजनीति जनता को भाएगा क्या ‘बढ़ चला बिहार’?

जनता को भाएगा क्या ‘बढ़ चला बिहार’?

(फोटो साभार - शिवम सेतु | विकिपीडिया)

(फोटो साभार – शिवम सेतु | विकिपीडिया)

पटना, बिहार। बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए ‘बढ़ चला बिहार’ नाम का एक अभियान 9 जून को शुरू किया है। अभियान के तहत बिहार की जनता से राज्य के विकास के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।

लालू और नीतीश के गठजोड़ से बने जनता परिवार ने 8 जून को नीतीश को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। दरअसल नीतीश के बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने फिर मांझी को मुख्यमंत्री बनाए जाने और फिर नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बीच बिहार में काफी कुछ घट चुका है। इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। ऐसे में जनता के बीच जाकर उन्हें वोट देने के लिए तैयार करने के लिए यह अभियान फायदेमंद साबित हो सकता है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी नीतीश कुमार के खिलाफ दलितों और महादलितों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव भारी मतों से जीती भारतीय जनता पार्टी के हौसले भी बुलंद हैं।