खबर लहरिया राजनीति चिली में भूकंप, छह मरे

चिली में भूकंप, छह मरे

सड़क में आई दरार

सड़क में आई दरार

चिली, दक्षिण अमेरिका। 1 अप्रैल की रात दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के चिली देश के तटीय हिस्सों में भूकंप के ज़ोरदार झटके महसूस हुए। समुद्र के किनारे होने के कारण दो मीटर से ज़्यादा ऊंची लहरें उठीं और छह लोगों के मरने की खबर है।
सरकारी चेतावनी पर लगभग नौ लाख लोगों ने घर खाली करना शुरू भी कर दिया था क्योंकि सूनामी का खतरा बना हुआ था। कई सड़कें, बिजली व्यवस्था और कुछ इमारतों पर भूकंप का असर हुआ। दस घंटे बाद लोग लौटने लगे।
चिली दुनिया के सबसे भूकंप-ग्रस्त क्षेत्रों में से एक है। 2010 में यहां भूकंप में पांच सौ से ज़्यादा लोग मारे गए थे।