खबर लहरिया मनोरंजन गर्मी काटने का मजे़दार तरीका

गर्मी काटने का मजे़दार तरीका

m -pic

कांसे को बुनती महिलायें

गर्मी का महीना और बड़े बड़े दिन। गर्मियां काटे नहीं कटतीं। लेकिन महोबा जिले की महिलाओं ने काफी अच्छा तरीका खोज है गर्मी काटने का।
अण्वारा गांव की विद्या ने बताया कि खेतों में एक प्रकार का चारा बरसात के महीनों में उगता है। जिसे कांस के नाम जाना जाता है। शादी में मंडप सजाना और चारपाई बुनने में इसका उपयोग किया जाता है। यह चारा हम लोग कुआंर के महीने में काट कर सुखा लेते हैं। फिर इससे शादी के मंडप को अलग अलग तरह से सजाते हैं। कबरई कस्बा कि कुसमा बताती है कि गर्मी में जब कुछ काम नहीं होता है तो कांस को पानी में फुला लेते हैं। फिर इसेे दो हिस्सा में लेकर बरते यानी बीनते हैं। उसके बाद उसको दो खूटों में लपेटते हैं। जब यह सूख जाती है तो चारपाई में बुन दी जाती है। इसे बनाने में बहुत मज़ा आता है दोपहर की गर्मी भी कट जाती है और काम भी हो जाता है।