खबर लहरिया राजनीति कौन बना विश्व का सबसे लम्बा शादीशुदा जोड़ा?

कौन बना विश्व का सबसे लम्बा शादीशुदा जोड़ा?

एक समूह द्वारा न्यूज़ीलैंड में भारतीय मूल के दंपत्ति को सबसे लम्बे शादीशुदा जोड़े का खिताब दिया गया।
ये दोनों भारतीय स्वतंत्रता की लड़ाई में हिस्सा ले चुके हैं। दोनों कि उम्र 99 साल है और 81 साल से शादीशुदा हैं। आॅकलैंड दंपत्ति जयराम राजीव और गंगा राजीव क्रमशः मई और जून में 100 साल के हो जाएंगे।
दो महीने बाद अपनी शादी की 81वीं वर्षगाठ मनाएंगे। जयराम और गंगा का जन्म क्रमशः 4 मई 1916 और 6 जून 1916 को हुआ था।
इनके परिवार मेें 6 बेटे-बेटियां, 15 पोते-पोतियां, और 25 परपोते-परपोतियां हैं। इनकी मंगनी छः साल के उम्र में भारत में हुई और शादी 19 साल की उम्र में हुई थी।
गंगा ने कहा कि सफल शादी का राज़ है कि त्याग करना सीखें और अच्छे के साथ बुरा स्वीकार करना चाहिए। जयराम 11 साल की उम्र में 1928 में न्यूज़ीलैंड चले गए। 19 साल की उम्र में दोनों की शादी हुई और 1953 से दोनों न्यूज़ीलैंड में रहने लगे।