खबर लहरिया बाँदा किसान से घूस लेता जेई गिरफ्तार

किसान से घूस लेता जेई गिरफ्तार

17-10-13 Kasba Transfarmerजि़ला बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जि़ले के बिजली वितरण खंड कार्यालय अलीगंज में नियुक्त जेई को 29 सितम्बर को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टिम ने पकड़ा। उन पर एक किसान से ट्रांसफारमर लगवाने के बदले पंद्रह हजार रुपए घूस लेने का आरोप है।
अपर पुलिस अधीक्षक अशुतोष शुक्ला ने बताया कि पैलानी क्षेत्र के रामपुर गांव के किसान कुलदीप सिंह ने तीन साल पहले निजी नलकूप के लिए कनेक्शन लिया था। लेकिन उसके यहां ट्रांसफारमर नहीं लगाया जा रहा था। किसान कई बार बिजली वितरण खंड बांदा के अलीगंज कार्यालय में जेई परमेश्वर गोराय से मिला। ट्रांसफारमर लगवाने के बदले जेई ने घूस मांगी। इसकी शिकायत उसने भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी में दर्ज कराई। इस पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने जेई को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। डिप्टी एसपी हरदेवी सिंह के नेतृत्व में किसान एक एक हजार के पंद्रह नोट लेकर जेई के पास पहुंचा। किसान के पीछे टीम थी। जैसे ही किसान ने जेई को घूस के पैसे दिए टीम ने दरवाजे से अंदर कार जेई को रंगे हाथों पकड़ लिया।