खबर लहरिया चित्रकूट कर्वी में रंगों की बहार

कर्वी में रंगों की बहार

चित्रकूट जिले में इस समय कहीं रंग बिरंगे फूलों के पौधे बिक रहे हैं तो कहीं रंग बिरंगे टैडी बेयर बिक रहे हैं।

08-01-15 Mano Karvi - Teddy Bears webजिला चित्रकूट, ब्लाक कर्वी। रंग बिरंगे टैडी बेयर बेचने वाले मुन्ना भाई ने बताया कि वह आगरा से आए हैं। इस काम को वह बीस वर्षों से कर रहे हैं। चित्रकूट पहली बार आए हैं। इसके पहले पन्ना, इलाहाबाद बनारस में वे टैडी बेयर बेच चुके हैं।
बरेली शहर से आए ताराचन्द्र अपने साथ दो हज़ार तरह के फूलों के पौधे कर्वी लाए हैं। कर्वी में एस.पी. आवास के सामने दुकान लगा कर फूलों के पौधों को बेचते हैं। इनके पास कई तरह के पौधे हैं – जैसे जाफरी, डाॅग फ्लावर, देन्थस डहलिया। उन्होंने बताया कि कर्वी में एक ही हफ्ते में एक हज़ार फूल बिक चुके हैं।