खबर लहरिया बुंदेलखंड कर्ज की भेंट चढ़ा महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे का एक किसान

कर्ज की भेंट चढ़ा महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे का एक किसान

महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में 2 अप्रैल को किसान रामविशाल  की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। परिवार वालों के अनुसार मौत का कारण सूखा, ओलावृष्टि के साथ तीन लाख का कर्ज था।
मृतक के बेटे आनिल का कहना है कि रिश्तेदार और बैंक का तीन-चार लाख का कर्ज था। एक साल पहले शादी की थी और मकान भी गिरा पड़ा है। इन्हीं सब कारणों के से पिताजी को दिल का दौरा पड़ा है। रामश्री का कहना है कि मकान के लिए फार्म भरा था तो उसका पैसा भी नहीं आया है। तीन लडकियों की शादी की है और तीन लड़की और एक लड़का अभी बाकी है। मन्नू ने बताया कि काम नहीं चल रहा था। लड़कियों की और मकान की चिंता थी।
तहसीलदार अरुण कुमार का कहना है कि सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिली थी कि पचपन साल के रामविशाल की दिल का पड़ने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मदद की जायेगी।

रिपोर्टर- श्यामकली

Published on Apr 3, 2018