खबर लहरिया मनोरंजन औरतें ही क्यों करें व्रत?

औरतें ही क्यों करें व्रत?

bargad 2bargadवट अमावस जिसे लोग बरगदाही अमावस्य भी कहते हैं। पतियों की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को रखा जाता है। औरतें बरगद के पेड़ के चक्कर काटती हैं। धागा लपेटती हैं। पूजा के बाद पानी और चने खाकर व्रत खतम करती हैं। करवाचैथ समेत और भी कई व्रत औरतें अपने पति की लंबी सेहतमंद जिंदगी के लिए रखती हैं। पर जब औरतों से पूछा गया कि क्या उनके पति उनकी लंबी उम्र और सेहत के लिए व्रत रखते हैं तो यह सवाल उन्हें मजाक जैसा लगा। ऐसा क्यों? सेहत और लंबी जिंदगी की जरूरत क्या केवल पुरुषों को ही है।