खबर लहरिया राजनीति एयर एशिया विमान की खोज में मिलीं बाइस लाशें

एयर एशिया विमान की खोज में मिलीं बाइस लाशें

02-01-15 Desh Videsh - AirAsia Flight webसुरबाया, इंडोनीशिया। पानी से घिरे द्वीप देश इंडोनीशिया के विमान की तलाश के दो दिन बाद खोज कर रही टीम को 30 दिसंबर को सागर में लाशें मिलीं। 28 दिसंबर को एयर एशिया का यह विमान उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद ही गायब हो गया था। विमान में कुल एक सौ बासठ लोग थे जिनमें ज़्यादातर इंडोनीशिया देश के ही थे।
राहत कार्य कर रही कई देशों की टीमों को बरसात के इस मौसम में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आखिर 30 दिसंबर को घटना के इक्यावन घंटे बाद एक हैलीकाॅप्टर को सागर में एक आदमी की लाश और हवाई जहाज़ का दरवाज़ा और खिड़की के कुछ हिस्से मिले। इसी दिन दो और लाशें बरामद हुईं।
2 जनवरी तक कुल बाइस लाशें मिली हैं। माना जा रहा है कि हवाई जहाज़ का बड़ा हिस्सा सागर में साढ़े तीन किलोमीटर की गहराई पर डूबा हुआ है। राहत कार्य अब भी जारी है पर खराब मौसम के कारण लगातार रुकावटें आ रही हैं।

क्या हुआ हवाई जहाज़ को?
28 दिसंबर की सुबह सुरबाया शहर से उड़े इस जहाज़ के पायलट ने और ऊंची उड़ान भरने की अनुमति मांगी थी। ये इसलिए क्योंकि मौसम खराब था और जिस ऊंचाई पर जहाज़ उड़ रहा था वहां तूफानी हवाएं चल रही थीं। पर जहाज़ को ऊंचाई बढ़ाने की इजाज़त नहीं मिली क्योंकि उसी समय सात और जहाज़ उस रास्ते में अलग-अलग ऊंचाई पर उड़ रहे थे। दस मिनट बाद हवाई जहाज़ से संपर्क टूट गया।