खबर लहरिया राजनीति आंध्र प्रदेश और ओदिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर

आंध्र प्रदेश और ओदिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर

31-10-13 Desh Videsh - Floodsओदिशा और आंध्र प्रदेश। 11 अक्टूबर को देश के कुछ राज्यों में फायलिन नाम के बवंडर ने तहस नहस मचा दी। बवंडर के बाद हो रही भारी बारिश से दोनों राज्यों में बाढ़ की गंभीर स्थिति बन गई है।
पांच दिन लगातार बारिश के बाद दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में बयालिस और ओदिशा में उन्नीस लोगों के मरने की खबर है। राष्ट्रीय आपदा राहत फोर्स के लोग इन इलाकों से लोगों को निकालने की कोशिश में लगे हैं। लगातार बारिश होने के कारण भी राहत कार्य मुश्किल हो गया है।
21 से 28 अक्टूबर के बीच दोनों राज्यों में लाखों एकड़ खेती पर बारिश का बुरा असर हुआ है। आंध्र प्रदेश में अस्सी हज़ार से ज़्यादा लोगों को अपने गांव छोड़ने पड़े हैं।