खबर लहरिया राजनीति असम में बाढ़

असम में बाढ़

01-10-14 Desh Videsh - Assam Floodsअसम और मेघालय। देश के उत्तर पूर्वी हिस्से के असम और मेघालय राज्यों में पिछले महीने भारी बरसात के बाद से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ में अब तक तिरालिस लोगों के मरने की खबर है। कुल दस लाख लोग प्रभावित हुए हैं और सरकार द्वारा लगाए गए डेढ़ सौ से ज़्यादा शिविरों में लगभग छह लाख लोग रह रहे हैं।
बारिश रुक गई है पर अभी भी कई गांव और खेत पानी में डूबे हैं। बाढ़ के कारण सड़कें और रेलवे ट्रैक भी प्रभावित हैं। असम सरकार ने मरने वालों के परिवारों लिए साढ़े तीन लाख रुपए मुआवज़े की घोषणा की है।