खबर लहरिया चित्रकूट अमावस्या पर मची भगदड़, दस लोग मरे

अमावस्या पर मची भगदड़, दस लोग मरे

28-08-14 Kshetriya Karvi - Stamepede from web for webजिला चित्रकूट। 25 अगस्त को सोमवती अमावस्या पर जिले के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग में भगदड़ में दस लोग मर गए और तेइस घायल हैं। मध्य प्रदेष और उत्तर प्रदेष सरकारों ने मरने वाले लोगों के परिवार को दो लाख और घायल लोगों को पचास हज़ार रुपए देने की घोषणा की।
झांसी के बरमपुर गांव की रहने वाली हरीन्द्र का भीड़ के कारण परिक्रमा मार्ग में घटना से दिल हिल गया। मध्य प्रदेष के षिवपुरी से पन्ना लाल पच्चीस साल से सोमवती अमावस्या पर आ रहे हैं पर इस तरह की घटना पहली बार हुई। उनके अनुसार परिक्रमा मार्ग पर लगी दुकानों को हटाना चाहिए। घटना का कारण अतिक्रमण है। साथ ही परिक्रमा मार्ग की सकरी गली का चैड़ीकरण होना ज़रूरी है।
मध्य प्रदेष जिला सतना के नया गांव थाना के दरोगा पी.सी. ठकौरिया ने बताया कि मरने वालों में छह महिलाएं और चार पुरुष हैं। नौ लोगों की षिनाख्त हो गई है। एक हरे रंग की साड़ी और ब्लाउज़ पहने महिला की पहचान अब भी नहीं हो पाई है।
उत्तर प्रदेष चित्रकूट जिला के डी.एम. नीलम अहलावत ने बताया कि मुआवज़े के लिए मुख्यमंत्री के पास लिखित सूची भेजी गई है। कर्वी एस.डी.एम. नरेन्द्र सिंह ने अतिक्रमण हटवाना शुरू किया और कहा कि जल्द ही परिक्रमा मार्ग का चैड़ीकरण किया जाएगा।