खबर लहरिया राजनीति अफगानिस्तान में भूस्खलन, हज़ारों लापता

अफगानिस्तान में भूस्खलन, हज़ारों लापता

08-05-14 Desh Videsh - Afghanista nmudslide (web)अफगानिस्तान। 2 मई को अफगानिस्तान देश के बदखशां राज्य के एक गांव में भूस्खलन में तीन सौ से ज़्यादा लोग मर गए। अब तक लगभग तीन हज़ार लोग लापता हैं और ज़्यादातर परिवारों ने उनके जिंदा होने की उम्मीद छोड़ दी है।
राज्य के आरगो जिले के एक गांव में भारी बारिश के एक हफ्ते बाद पहाड़ पर से अचानक मिट्टी गिरी जिसमें कई लोग दफन हो गए। आसपास के लोग मदद कर ही रहे थे कि दो घंटे बाद एक और भूस्खलन हुआ जिसमें गांव का बड़ा हिस्सा और राहत कार्य करने वाले कई लोग दब गए। गांव के तीन सौ घर दस से तीस फीट मिट्टी में दब गए। चैदह हज़ार लोग प्रभावित हुए हैं।