खबर लहरिया राजनीति इराक से लौटीं भारतीय नर्सें

इराक से लौटीं भारतीय नर्सें

irque

इराक में फंसी 46 भारतीय नर्सें सही सलामत वापस आ गईं हैं। यह सभी इराक के सबसे ज़्यादा हिंसाग्रस्त इलाके तिकरिक में फंसी थीं। जून के शुरु में ही इस इलाके में आतंकवादियों ने कब्जा कर लिया था। 5 जुलाई 2014 को भारत का विशेष विमान इन्हें लेकर आया। इराक में महीनों से वहां की सरकार और एक कट्टरपंथी समूह के बीच संघर्ष जारी है। यह एक मुस्लिम देश है। जहां सुन्नी अल्पसंख्यक हैं। सत्ता में शिया समुदाय है। इन दोनों के बीच लंबे समय से कड़वाहट का इतिहास है।