खबर लहरिया Blog Lok Sabha Election 2024 Phase 3: पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 49.27 प्रतिशत के साथ सबसे ज़्यादा मतदान

Lok Sabha Election 2024 Phase 3: पश्चिम बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 49.27 प्रतिशत के साथ सबसे ज़्यादा मतदान

आज 7 मई को 11 राज्यों और 93 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा हैं। इस चुनाव में प्रमुख नाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का है जो गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगें।

 

(यह पेज अपडेट होता रहेगा। नई अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करिये)

लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव का तीसरे चरण का मतदान आज सुबह मंगलवार 7 मई से शुरू हो चुका है। यह मतदान 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीटों पर होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि तीसरे चरण में सबसे अधिक उम्मीदवार 1,351 हैं। गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश इत्यादि क्षेत्रों में आज मतदान है।

लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने हैं। पहले चरण के मतदान 19 अप्रैल को थे और दूसरे चरण के मतदान 26 अप्रैल को हो चुके हैं। पहले चरण में 21 राज्यों और क्षेत्रों के 102 निर्वाचन क्षेत्र में कुल 62.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किए गए। दूसरे चरण में 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 64 प्रतिशत मतदान दर्ज़ किया गया।

आज मंगलवार 7 मई को 11 राज्यों और 93 केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा हैं। इस चुनाव में प्रमुख नाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का है जो गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगें। पीएम मोदी ने भी गुजरात के अहमदाबाद में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहें। एएनआई ने सोशल मीडिया X पर वीडियो शेयर किया।

बता दें कि पहले तीसरे चरण के मतदान 12 राज्यों और 94 केंद्र शासित चुनावी क्षेत्र में होने थे लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल सीट पर जहां मतदान दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होना था, वो मतदान आज तीसरे चरण में हो रहा है। बीजेपी सूरत से पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है।

( यहां देखें चुनावी राज्यों की सूची जहां आज मतदान हो रहा है।)

पश्चिम बंगाल में सबसे ज़्यादा वोट, महाराष्ट्र में सबसे कम

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ज़ारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल अभी भी 49.27 प्रतिशत मतदान के साथ आगे चल रहा है। वहीं दोपहर 1 बजे तक गोवा 49.04 प्रतिशत मतदान के साथ इसके सबसे ज़्यादा करीब है। छत्तीसगढ़ में भी 46.14 प्रतिशत के साथ मतदान ज़्यादा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक सबसे कम 31.55 प्रतिशत मतदान हुआ।

एमपी की 9 सीटों पर 44.67% मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 44.67% मतदान हुआ है। राजगढ़ में अब तक सबसे अधिक 52.60% मतदान हुआ है। वहीं भिंड निर्वाचन क्षेत्र वर्तमान में 37.37% मतदान के साथ अंतिम स्थान पर है।

उत्तर प्रदेश में दोपहर 1 बजे तक 38.12% मतदान

यूपी में दोपहर 1 बजे तक 38 फीसदी मत दर्ज़ किया गया। चुनाव आयोग के अनुसार, आगरा में 36.89% मतदान, आंवला में 36.95%, बदायूँ में 34.97%, बरेली में 34.93%, एटा में 38.87%, फ़तेहपुर सीकरी में 39.09%, फ़िरोज़ाबाद में 40.06%, हाथरस में 37.73%, मैनपुरी में 38.32% और संभल में 42.97% मतदान हुआ।

आंवला लोकसभा में महिलाओं पर बल इस्तेमाल करने का आरोप

रिपोर्ट्स के अनुसार, सपा ने आंवला लोकसभा के शेखुपुर में बूथ संख्या 116 पर पुलिस द्वारा महिलाओं और बीएलओ पर बल का इस्तेमाल कर भगाने का आरोप लगाया है। सपा का कहना है कि वहां वोट नहीं पड़ पा रहे जिससे मतदान हो रहा प्रभावित हो रहा है।

‘वोट जिहाद’ पर केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “जो लोग ‘वोट जिहाद’ के नारे लगा रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान से ‘जिहाद’ करने वाले लोगों का समर्थन प्राप्त है। वे पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ ‘वोट जिहाद’ की बात करते हैं। मैं देश के लोगों से अपील करना चाहता हूं।” देश उन्हें अपने वोटों के माध्यम से जवाब देगा…”

बलरामपुर में 5 पीढ़ी के मतदाताओं ने दिया वोट

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तीसरे चरण में ग्राम पंचायत ओबरी के सेमली मतदान केन्द्र में पांच पीढ़ी के मतदाताओं ने लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक साथ मतदान किया। बलरामपुर,छत्तीसगढ़ के X अकाउंट ने यह लिखते हुए फोटो शेयर की।

छत्तीसगढ़ में मतदान का दृश्य

छत्तीसगढ़, रायपुर में भी लोग वोट डालने हेतु अपने घरों से बाहर निकल चुके हैं।

सुबह 11 बजे महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग

एनडीटीवी हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 25.4 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। साथ ही 11 राज्यों में से महाराष्ट्र में सुबह 11 बजे तक सबसे कम 18.2 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

               11 बजे तक मतदान राज्यों के वोटिंग प्रतिशत ( फोटो व स्त्रोत – अमर उजाला)

मध्य प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 30.21% मतदान दर्ज

मध्य प्रदेश में 29 सीटों में 9 सीटों पर आज मतदान है। तीसरे चरण में 9 लोकसभा क्षेत्रों में 19 जिलों के सभी 20,456 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहे हैं। सुबह 11 बजे तक 30.21% मतदान दर्ज किया गया है। यह जानकारी मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा दी गई है।

मुरैना – 26.62 %
ग्वालियर – 28.55 %
गुना – 34.53 %
सागर – 30.31 %
विदिशा – 32.64 %
भोपाल – 27.46 %
राजगढ़ – 34.81 %
भिंड – 25.46 %
बैतूल – 32.65 %

बिहार में 11 बजे तक 24.41% मतदान दर्ज

बिहार में लोकसभा की 40 सीटों में से 5 सीटों पर मतदान हो रहें हैं। बिहार में 11 बजे तक 24.41% मतदान दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के माध्यम से दी गई।

  • झंझारपुर – 22.39 %
  • सुपौल 25.98 %
  • अररिया 25.97 %
  • मधेपुरा 23.31 %
  • खगड़िया 24.49 %

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *