खबर लहरिया ताजा खबरें बिना ट्रेन युवाओं की रुकी रफ़्तार | महोबा

बिना ट्रेन युवाओं की रुकी रफ़्तार | महोबा

जिला हमीरपुर, मौदहा थाना क्षेत्र के इचौली गाँव के लोग 6 अगस्त से अनशन पर बैठे है। 12 अगस्त से भूख हड़ताल पर बैठे है। अनशन कारियो की हालत गंभीर होती जा रही है।

लोगो का कहना है कि इस स्टेशन में एक ट्रेन चलती है, वो भी पैसेंजर गाड़ी है, उसका कोई समय नही होता है। कभी कभी रात को आती है।
इस स्टेशन के आसपास लगभग 20 गाँव के ब्यापारी है जो ब्यापार के लिए बाँदा कानपुर जाते है, पर एक ही ट्रेन होने की वजह से कुछ भी नही हो पाता है। जो हमारे यहां के युवा है वो बांदा या कानपुर पढ़ने जाते है, नही जा पाते है।

शौरभ त्रिपाठी का कहना है कि लड़के तो आसानी से किसी तरह से कॉलेज चले जाते है पर लड़कियों को कोई नही भेजता है। क्योंकि उन्हें कई तरह दिक्कत होती है। लड़किया अपने आप को असुरक्षित महसूस महसूस करती है। इसलिए माता पिता नही भेजते है।
नीरज भटनागर, मंडलीय परिचालन प्रबंधक, झाँसी आज अनशनकारियों से मिले, पर अनशन तोड़वाने में नामयब रहे, उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा, अनशन करियो को निराशा महसूस हुई है।