खबर लहरिया ताजा खबरें भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में 24 की मौत, दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी: 10 अंक

भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में 24 की मौत, दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी: 10 अंक

भूस्खलन के चलते हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों से संपर्क टूटा, अनेक पर्यटक और स्थानीय नागरिक फंसे।
भारी बरसात के कारण रविवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों में हालात ख़राब रहे। उत्तराखंड और पंजाब से 28 लोगों की मौत और 22 के लापता होने की सूचना है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में यमुना नदी एवं अन्य नदियों के निकटवर्ती इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिणी भारत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र केरल में यह आंकड़ा 121 को पार कर गया है। कर्नाटक में भी बाढ़ के प्रकोप से 76 लोगों की मौत और 10 लोगों की गुमशुदगी की सूचना मिली है।
1   हिमाचल प्रदेश में बरसात के चलते हुई दुर्घटनाओं में दो नेपाली व्यक्तियों सहित 24 की मौत हो गई है। 25 पर्यटक जिसमें एक विदेशी पर्यटक भी शामिल है, दो दिन से बाढ़ में फंसे हुए थे। उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था, सिर पर छत भी नहीं थी। सभी को रविवार को बचा लिया गया।
2   भूस्खलन के कारण राज्य का अधिकतर सभी स्थानों से संपर्क टूटा गया, कई सौ नागरिक और पर्यटक फंसे हुए हैं। कालका-शिमला के बीच का रेल संपर्क और चंडीगढ़-मनाली सड़क मार्ग प्रभावित हुआ है। शिमला, सोलन, कुल्लु और बिलासपुर में सोमवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहे।
3   अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में बादल फटने से तीन की मौत और 22 की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में कई गांवों में भयंकर बाढ से घर बह गए। देहरादून जिले में एक महिला कार के साथ नदी में बह गई।
4   पंजाब में घर की छत ढ़हने से  तीन लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के बीच पड़ौसी राज्य हरियाणा के कुछ हिस्से भी बाढ़ की चपेट में हैं। अधिकारियों ने बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी है।
5   ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यमुना नदी में अगले 24 घंटों में खतरे के निशान को पार कर जाएगी, दिल्ली सरकार ने शहर के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।
6   अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना और घाघर सहित अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा नदी बदायूं, गढ़मुक्तेश्वर, नराऊरा और फरूखाबाद में ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है। शारदा नदी पालियाकलन में, घाघरा नदी एल्गिनब्रिज में लाल निशान से ऊपर बह रही हैं।
7   केरल के मलप्परम और पूथूमाला के कवलाप्पारा में ज़मीन के नीचे रड़ार लगा कर शवों का पता लगाया गया जहां भयंकर भू-स्खलन में दो गांव बिल्कुल साफ है गए।  एक सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि 8 अगस्त तक 121 लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी। लगभग 47,000 लोग अब भी 296 राहत शिविरों में हैं।
8   कर्नाटक में बरसात के कारण हुई दुर्घटनाओं में 10 अन्य शव मिलने से यह आंकड़ा 76 तक पहुंच गया है जबकि अभी भी 10 लोगों की गुमशुदगी दर्ज है। राज्य में 500 से अधिक राहत शिविर चल रहे हैं जिनमें 2 लाख लोगों के लिए पानी, भोजन और रहने की व्यवस्था की जा रही है।
9   पश्चिमी बंगाल के दक्षिणी भाग में ख़ासतौर पर राजधानी कलकत्ता दो दिन की लगातार भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया और सड़कें तक पानी में ड़ूब गईं, अब स्थिती में पहले की अपेक्षा सुधार है। नजदीकि राज्य उड़ीसा में जहां बाढ़ का ख़तरा मंडरा था, में प्रर्यावरण मंत्रालय ने अगले दो दिनों तक भारी बरसात की चेतावनी जारी की है।
10    चेन्नई और उसके निकटवर्ती अधिकतर हिस्सों में  मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।