खबर लहरिया Blog Yamuna Floods: केजरीवाल-उपराज्यपाल साथ करेंगे काम, जानें 5 दिन दिल्ली के मौसम का हाल

Yamuna Floods: केजरीवाल-उपराज्यपाल साथ करेंगे काम, जानें 5 दिन दिल्ली के मौसम का हाल

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र द्वारा दिल्ली में 15 जुलाई से 20 जुलाई के बीच बादल रहने, हलकी बारिश और बिजली कड़कने की संभावना बताई है।

Yamuna Flood: Kejriwal-Lieutenant Governor will work together, know the weather condition of Delhi for 5 days

                                            यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से आई बाढ़ की फोटो/ reuters

Delhi Floods: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मिलकर काम करने की बात कही, जिसके बारे में उन्होंने मीडिया को बताया। सीएम केजरीवाल, मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज के साथ, एलजी सक्सेना ने आज शुक्रवार को विकास भवन, आईटीओ के पास बाढ़ वाले हिस्से का निरीक्षण किया, जहां एक नाली का रेगुलेटर टूट चुका है।

यह भी बता दें कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार दोपहर को हल्की बारिश भी हुई है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गईं है। लक्ष्मी नगर और पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें – Monsoon 2023: मौसम विभाग ने ज़ारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट, तूफ़ान-बिजली से बचने के लिए ज़ारी किये निर्देश

दिल्ली मौसम अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी में क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) ने सुबह 10 बजे के आसपास ट्वीट किया था कि “दिल्ली और आसपास के इलाकों (जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई हवाईअड्डे, आयानगर, डेरामंडी), एनसीआर में हल्की तीव्रता वाली बारिश/बूंदाबांदी होगी।” (गुरुग्राम) गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) मोरादाबाद, बहजोई अगले दो घंटों में।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।

वहीं शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसके आलावा क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र द्वारा दिल्ली में 15 जुलाई से 20 जुलाई के बीच बादल रहने, हलकी बारिश और बिजली कड़कने की संभावना बताई है।

ये भी देखें – Delhi flood: यमुना नदी का पानी पहुंचा कश्मीरी गेट-आईटीओ, जानें क्यों बढ़ रहा है जलस्तर?

बढ़े जलस्तर से टूटे वॉटर रेगुलेटर

यमुना के पानी की वजह से अभी तक दिल्ली के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है जिसमें पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस तक आने-जाने का एक प्रमुख मार्ग शामिल है। इंद्रप्रस्थ जल रेगुलेटर टूट गया है जिसकी वजह से आईटीओ और राजघाट के आसपास के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। इस बारे में सीएम केजरीवाल ने भी बताया, “यमुना में बढ़े जलस्तर से DJB का इंद्रप्रस्थ रेगुलेटर टूट गया था जिसे ठीक करने का काम रात-भर चला। अभी मैंने भी वहाँ का दौरा किया। उम्मीद है कि अगले 4-5 घंटे में इसे ठीक कर लिया जाएगा। सरकार, NDRF और आर्मी की टीमें पूरी मेहनत से काम कर रही है। हमारी कोशिश है कि पानी शहर के अंदर नहीं घुसना चाहिए।”

शहर में बाढ़ की स्थिति पर विशेष सीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा, “दिल्ली के सभी इलाकों में 4,500 पुलिस की तैनाती की गई है। कावड़ियों की गतिविधियों पर भी नज़र रखी जा रही है। इलाकों में जलस्तर में कमी हो रही है।”

‘हम बैराज में पानी को नियंत्रित नहीं कर सकते’- हरियाणा के सीएम

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति और बैराज से छोड़े जा रहे पानी पर बात की। उन्होंने कहा, “बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है और इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। हम बैराज में पानी को नियंत्रित नहीं कर सकते। सीमा पार होने पर पानी अपने आप बैराज से छोड़ दिया जाएगा। यमुना में 1 लाख क्यूसेक पानी था, जो अगले दिन अचानक बढ़कर 3.70 लाख क्यूसेक हो गया। जहां तक ​​पानी छोड़ने की बात है तो हमने अरविंद केजरीवाल से कहा है कि हम बैराज में सीमित मात्रा में पानी नियंत्रित कर सकते हैं।”

वहीं दिल्ली में आई बाढ़ को लेकर विपक्षी पार्टी बीजेपी की नेता मीनाक्षी लेखी का कहना है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल सिर्फ केंद्र को दोष दिए जा रहे हैं और खुद कोई ज़िम्मेदारी नहीं ले रहे।

लोगों के घर डूब चुके हैं और एनडीआरएफ की टीम भी पूरी तरह से बचाव कार्य में लगी हुई है। फिलहाल, यह स्थिति कब तक सही होगी, यह बात साफ़ नहीं है।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke