खबर लहरिया Blog WPL Auction 2023 : 59.50 करोड़ की कुल राशि में बिके खिलाड़ी, जानें किस टीम को मिले कौन-से खिलाड़ी

WPL Auction 2023 : 59.50 करोड़ की कुल राशि में बिके खिलाड़ी, जानें किस टीम को मिले कौन-से खिलाड़ी

पांच फ्रेंचाइजियों द्वारा 87 खिलाड़ियों को 59.50 करोड़ में खरीदा गया है। 87 खिलाड़ियों में 57 खिलाड़ी भारतीय व बाकी खिलाड़ी बाहर के हैं।

                                                                                                                         फोटो – Twitter/Women’s IPL

Women’s Premier League Auction 2023 : महिला आईपीएल ऑक्शन में खिलाड़ियों की लग रही बोली में भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को सबसे ज़्यादा कीमत में खरीदा गया है। इसके साथ ही मंधाना का नाम महिला आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगी खिलाड़ियों में शामिल हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मंधाना को 3.40 की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है।

बता दें, 5 फ्रैंचाइज़ी ने ऑक्शन में बोली लगाई थी। जानकारी के अनुसार, पांच फ्रेंचाइजियों द्वारा 87 खिलाड़ियों को 59.50 करोड़ में खरीदा गया है। 87 खिलाड़ियों में 57 खिलाड़ी भारतीय व बाकी खिलाड़ी बाहर के हैं।

अगर दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी की बात करें, वह भारतीय ऑलराउंडर दीप्ती शर्मा हैं जिन्हें यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ में खरीदा है।

भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1.80 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। वहीं दिल्ली की सफलतापूर्वक बोली के कारण उन्हें 2.2 करोड़ रुपये में जेमिमाह रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) मिली। इसके अलावा अंडर-19 टी-20 विश्व कप की विजेता कप्तान व भारतीय सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रूपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

ऑक्शन के पहले राउंड के दौरान प्रमुख चयनों में ऑस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिन ऑलराउंडर एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) को गौतम अडानी की गुजरात जाइंट्स ने 3.20 करोड़ में खरीदा। इसके आलावा ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ( Ellyse Perry) को आरसीबी से 1.70 करोड़ रुपये की विजयी बोली के साथ अपनी टीम में शामिल किया। वहीं आरसीबी ने न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) को बेस मूल्य 50 लाख रूपये में खरीदा।

मुंबई इंडियन की टीम

हरमनप्रीत कौर, नेट सिवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इस्सी वेंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राइऑन, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिनतिमणि कलिता, नीलम बिष्ट।

 

गुजरात जायंट्स की टीम

एश गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डियांड्रा डॉटिन, स्नेह राणा, एस मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, डी हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परूणिका सिसोदिया, शबनीम शकील।

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम

स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, रेणुका ठाकुर, रिचा घोष, एरिन बर्न्स, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, हीथर नाइट, डेन वैन, प्रीति बोस, पूनम खेमना, कोमल जंजाद, मेगन शट्ट, सुहाना पवार।

 

यूपी वॉरियर्स टीम

सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैक्ग्रा, शबनम इस्माइल, एलिसा हिली, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता सेहरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पार्शवी चोपड़ा, सिमरन शेख।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम

जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मारिजैन कैप, टीटस साधू, एलिस कैप्सी, तारा नॉरिस, लौरा हैरिस, जसिया अख्तर, मीनू मन्नी, तान्या भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अंरूधति रेड्डी, अपर्णा मंडल।

 

पहले वुमेन आईपीएल के साथ महिला खिलाड़ियों के लिए आगे और भी अवसरों के नए रास्ते खुलने की बात की जा रही है। इसके साथ ही महिला खिलाड़ियों को इन अवसरों के माध्यम से अपनी नई पहचान स्थापित करने में भी सहायता मिलेगी।

ये भी पढ़ें – गिल्ली-डंडा, छुपन-छुपाई इत्यादि बचपन के वो खेल जो आज बस याद बन गए

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke