महिला वनडे विश्व कप 2025 में 8 टीमें खेलेंगी जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान शामिल है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जायेगा।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेट वनडे विश्व कप 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह विश्व कप का 13वां संस्करण होगा जोकि 30 सितंबर से 2 नवंबर तक चलेगा। पहला मैच भारत के बेंगलुरु में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में होगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर 2025 को बेंगलुरु में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 2 नवंबर को खेला जाएगा। हालाँकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सभी मैचों के शेड्यूल के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं दी है।
महिला क्रिकेट के प्रति भी लोगों के अंदर काफी उत्साह बढ़ गया है, तभी तो लोग मैच को देखने के लिए इतने उत्सुक होते हैं। यहां तक के स्टेडियम भी लोगों से खचाकच भरा होता है। चाहे वनडे हो या टी20 मैच दोनों मैच क्रिकेट प्रेमियों के लिए जरुरी है। काफी समय से वनडे विश्व कप 2025 जोकि 50 ओवर का मैच होता है, लोगों को इतंजार था। आखिरकार यह इंतजार ख़त्म हुआ और ICC ने तारीखों की घोषणा कर दी।
महिला वनडे विश्व कप 2025 में 8 टीमों के बीच मुकाबला
महिला वनडे विश्व कप 2025 में 8 टीमें खेलेंगी जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान शामिल है। यह क्रिकेट टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जायेगा।
2025 ICC Women’s Cricket World Cup schedule 𝐑𝐄𝐕𝐄𝐀𝐋𝐄𝐃!
Read more ➡ https://t.co/myj2Gfamkv pic.twitter.com/zl3IYWC2e6
— ICC (@ICC) June 2, 2025
महिला वनडे विश्व कप 2025 भारत के 4 शहरों में आयोजित
बेंगलुरु – मेजबान स्टेडियमों में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम
गुवाहाटी – एसीए स्टेडियम
इंदौर – होलकर स्टेडियम
विशाखापत्तनम – एसीए-वीडीसीए स्टेडियम
आपको बता दें कि महिला क्रिकेट विश्व कप 12 सालों के बाद भारत में आयोजित किया जा रहा है।
महिला वनडे विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने जीता खिताब
इससे पहले 2022 में ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था जोकि न्यूजीलैंड में खेला गया था।
ऑस्ट्रेलिया की टीम दे सकती है टक्कर
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को इतिहास की सबसे सफल टीम बताया जा रहा है क्योंकि वो सात बार चैंपियन बनी है।