खबर लहरिया Blog Women’s Asian Champions Trophy 2024: महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 का आयोजना पहली बार बिहार में, जानें पूरी जानकारी

Women’s Asian Champions Trophy 2024: महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 का आयोजना पहली बार बिहार में, जानें पूरी जानकारी

महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 के प्रचार-प्रसार के लिए आज सोमवार को गौरव यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखण्ड से होते हुए बिहार के 38 जिलों से होकर गुजरेगी।

Women's Asian Champions Trophy 2024 will be organized in Bihar

                                                                                                                                    भारतीय महिला हॉकी टीम की तस्वीर (फोटो साभार – सोशल मीडिया)

महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 (Women’s Asian Champions Trophy 2024) का 8वां संस्करण इस बार बिहार के राजगीर में होने जा रहा है। यह टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर तक होगा। इस टूर्नामेंट में कुल छः टीमें भाग लेंगी, चीन, भारत, जापान, कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड। इस आयोजन की टैगलाइन ‘हॉकी का पर्व, बिहार का गर्व’ रखी गई है। इस चैंपियनशिप और महिलाओं के इस खेल का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए एक यात्रा का भी आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार 14 अक्टूबर 2024 को हरी झंडी दिखाएंगे।

महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 के प्रचार-प्रसार के लिए आज सोमवार को गौरव यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखण्ड से होते हुए बिहार के 38 जिलों से होकर गुजरेगी। इस गौरव यात्रा में बिहार के सीएम, खेल मंत्री और अन्य प्रतिनिधि व अधिकारी शामिल होंगे। इस यात्रा में ट्राफी को लोगों को दिखाया जायेगा। इसके साथ ही युवाओं, खासकर महिलाओं में खेलों को बढ़ावा देने के लिए, लोगों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में वे भी इस खेल से भारत का और बिहार का नाम रोशन कर सकें। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरन ने बताया कि पटना में दो दिनों के दौरे के बाद ट्रॉफी को 16 से 19 अक्टूबर तक पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड ले जाया जाएगा।

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सभी मैच राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत का पहला मैच 11 नवंबर 2024 को मलेशिया से होगा, उसके बाद अगले दिन 12 नवम्बर 2024 कोरिया से होगा।

आपको बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2016 में यह टूर्नामेंट जीता था। पिछले साल 2023 रांची में भी फाइनल में जापान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

ये भी पढ़ें – महिलाएं खेलती थी फुर्सत के दो पल निकालकर गुट्टे (गिट्टा) का खेल 

भारत से होने वाले मैच की जानकारी

  • 11 नवम्बर 2024 – भारत और मलेशिया – शाम 7:30 बजे
  • 12 नवम्बर 2024 – भारत और कोरिया – शाम 7:30 बजे
  • 14 नवम्बर 2024 – भारत और थाईलैंड – शाम 7:30 बजे
  • 16 नवम्बर 2024 – भारत और चीन – शाम 7:30 बजे
  • 17 नवम्बर 2024- भारत और जापान – शाम 7:30 बजे

महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 के टूर्नामेंट के खेलों का समय और टीम जानने के लिए इस लिंक https://asiahockey.org/wp-content/uploads/2024/10/Bihar-Womens-Asian-Champions-Trophy-Rajgir-2024-Match-Schedule-final.pdf  पर जा कर देख सकते हैं। इसमें आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी जैसे खेल का समय, कौन-सी टीमों के बीच मुकाबला और मैच का दिन और तारीख।

महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 इस बार बिहार में होने पर यह बिहार और देश के लिए गर्व की बात है। राजगीर जैसी जगह जो पर्यटन के क्षेत्र से भी काफी प्रचलित है, बिहार की खूबसूरती को देश-विदेश तक पहुंचाने में भी मदद करेगा।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *