खबर लहरिया औरतें काम पर चक्की पीसते संग गीत गाती महिलाओं से सुनें उनके जीवन की पिछली यादें | चउरा दरबार

चक्की पीसते संग गीत गाती महिलाओं से सुनें उनके जीवन की पिछली यादें | चउरा दरबार

जिला बांदा, ब्लाक जसपुरा, गांव मडोली की महिलाओं ने बताया कि आज से 40 साल पहले महिलाओं को बहुत पर्दा करना पड़ता था। आज के इस चउरा दरबार में वह चीज़ें फिर ताज़ा हो गयी।

महिलाओं ने आगे बताया, हमारे जमाने में गेहूं पीसने की चक्की नहीं होती थी। रात में 2 बजे या 3 बजे जैसे आँख खुलती उठकर गेहूं पीसते थे। महिलाएं गीत गाती थी। गीत गाते वक्त टाइम का पता नहीं चलता था और गेंहूं भी जल्दी पिस जाता था। कई बार तो पुरुष उठकर गालियां भी देने लगते थे कि न सोयेंगी न सोने देंगी। लेकिन पुरुषों को तो सिर्फ सोना होता था तो गालियां भी सुन लेते थे। अब वह ज़माना चला गया। गेहूं चक्की लग गई और यह सब विलुप्त हो रहा है।

ये भी देखें – 

बिहार : बर्तनों में क्यों लेप लगाती हैं महिलाएं? चउरा दरबार शो

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke