खबर लहरिया Blog Women Asia Cup 2022: सातवीं बार महिला खिलाड़ियों ने जीता एशिया कप 2022, फाइनल में हराया श्रींलका को

Women Asia Cup 2022: सातवीं बार महिला खिलाड़ियों ने जीता एशिया कप 2022, फाइनल में हराया श्रींलका को

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार, 15 अक्टूबर को सातवीं बार एशिया कप 2022 की चैम्पिनयशिप ट्रॉफी अपने नाम की। गेंदबाज़ों द्वारा इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए 20 ओवर्स में श्रीलंका की 9 विकेट्स लेते हुए उन्हें 65 रनों पर ही समेट लिया।

                                                                                                    फोटो साभार – BCCI आधिकारिक ट्विटर हैंडल पेज 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार, 15 अक्टूबर को सातवीं बार एशिया कप 2022 की चैम्पिनयशिप ट्रॉफी अपने नाम की। नीली जर्सी पहनी भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपने खेल प्रदर्शन से अपने देश का परचम फैलाया है।

एशिया कप 2022 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच रहा था। श्रीलंका पूरे 14 सालों बाद अपना पहला टूर्नामेंट फाइनल खेल रही थी। यह मैच बांग्लादेश के सिलहट स्टेडियम में खेला गया था। गेंदबाज़ों द्वारा इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए 20 ओवर्स में श्रीलंका की 9 विकेट्स लेते हुए उन्हें 65 रनों पर ही समेट लिया।

भारतीय बल्लेबाज़ों को इस आंकड़े को पार करने में ज़्यादा समय नहीं लगा और सिर्फ 8.3 ओवरों में ही 8 विकेट के साथ भारत ने एशिया कप अपने नाम कर लिया।

                                                      फोटो साभार – BCCI आधिकारिक ट्विटर हैंडल पेज 

बता दें, भारत की ओर से रेणुका सिंह ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए तीन विकेट्स झटकी। वहीं स्मृति मंधाना की 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी ने भारत को मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नॉट आउट 14 बॉल पर 11 रन बनाकर स्मृति मंधाना का साथ निभाया।

                                                                                      स्मृति मंधाना  ( फोटो साभार – BCCI आधिकारिक ट्विटर हैंडल पेज)

महिला खिलाड़ियों की इस जीत की वाह, वाही सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर दिखने को मिल रही है। यह सब महिला खिलाड़ियों की मेहनत है।

ये भी पढ़ें – Commonwealth Games 2022 : निखत ज़रीन के बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल के साथ जुड़ा है संघर्ष, जानें और किन खेलों में भारत ने जीता मेडल

टीम की जीत पर कप्तान हरमनप्रीत का कहना

                                                                                                                       फोटो साभार – The Indian Express

मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा – इस जीत का श्रेय हमें गेंदबाजों को देना चाहिए। पहली गेंद से फील्डिंग यूनिट ने बहुत अच्छा काम किया। हम उन्हें आसानी से रन नहीं देना चाहते थे क्योंकि हर गेंद महत्वपूर्ण है। जिस तरह से हमने प्रदर्शन किया उस पर हमें गर्व है। आपको विकेट को पढ़ना होगा और उसी के अनुसार फील्डिंग करनी होगी। हमने वह काम बहुत अच्छे से किया और उसी के अनुसार फील्डिंग सजाया। इससे हमें वास्तव में मदद मिली। हम स्कोरबोर्ड को नहीं देख रहे थे और हम केवल अपने लिए छोटे लक्ष्य पर नजर बनाए हुए थे। यह सब अच्छा काम कर गया।

एशिया कप प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट

गेंदबाज़ दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट दिया गया। दीप्ति ने इस एशिया कप में 13 विकेट्स लेने के साथ-साथ 94 रन्स भी बनाये।

 

एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी भारतीय महिला खिलाड़ियों के एशिया कप 2022 जीतने पर ट्वीट करते हुए लिखते हैं, “हमारी महिला क्रिकेट टीम हमें अपने धैर्य और निपुणता से हमेशा गौरवान्वित करती है। महिला एशिया कप जीतने पर टीम को बधाई। उन्होंने उत्कृष्ट कौशल और टीम वर्क दिखाया है। खिलाड़ियों को उनके आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं।”

 

बीसीसीसीआई समेत कई बल्लेबाज़ों ने दी बधाई

बीसीसीसीआई के सचिव जय शाह और भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने भी भारतीय महिला टीम इंडिया को बधाई दी। जय शाह ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- हम चैंपियन बन गए! महिला एशिया कप में क्या कमाल का प्रदर्शन किया है हमारी टीम ने। शानदार प्रदर्शन करने के लिए कप्तान हरमनप्रीत समेत पूरी टीम को शुभकामनाएं। फाइनल में टीम इंडिया की जीत ने दर्शाया की हमारी टीम कितनी शानदार है और खिलाड़ियों के पास क्लास है।

विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा- भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई। काफी आगे जाना है। वहीं, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने लिखा- हम एक बार फिर एशिया कप जीत गए। मैं रिकॉर्ड सातवीं बार एशिया कप जीतने के लिए हमारी महिला टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

 

भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने एशिया कप 2022 से पहले हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बर्मिंगम में भी अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाया था और सिल्वर मेडल जीतकर भारत को गौरवान्वित किया था। खेल चाहें क्रिकेट का हो या फिर रेसलिंग, शूटिंग या अन्य कोई भी, महिला खिलाड़ियों ने हर जगह अपना लोहा मनवाया है और मनवाती आ रही हैं।

ये भी देखें – T20 World Cup 2022 : भारतीय नामों की हुई घोषणा, जानिये किन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

 

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke