खबर लहरिया ताजा खबरें बांदा: महिला का आरोप, पड़ोसी ने किया बलात्कार। नहीं हो रही कार्यवाही

बांदा: महिला का आरोप, पड़ोसी ने किया बलात्कार। नहीं हो रही कार्यवाही

जिला बांदा के बदौसा थाने में एक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है 1 दिसंबर 2021 को जब पीड़िता के पति झांसी चले गए थे तब पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने ज़बरदस्ती घर में घुंसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपी पिछले कई दिनों से महिला के पीछे पड़ा था और उसके आने-जाने पर नज़र रखे हुए था। इसके साथ ही आरोपी महिला के घरवालों के साथ गाली-गलौच भी कर रहा था। 1 दिसंबर की रात जब आरोपी ने देख कि महिला घर पर अकेली है तब उसने ज़बरदस्ती उसके घर में घुंसकर उसके साथ बलात्कार किया।

ये भी देखें – महिला का आरोप: आरोपी ही नहीं पुलिस भी बलात्कार पीड़िता पर बना रही समझौते का दबाव

इसी बीच पीड़िता का पति घर लौट आया और उसने तुरंत पुलिस को फ़ोन किया। पीड़िता के परिवार की मानें तो पुलिस ने रात भर पीड़िता, आरोपी और उसके पूरे परिवार को थाने में बैठा के रखा लेकिन कोई एफ आई आर नहीं दर्ज करी। अभी तक पीड़िता की मेडिकल जांच भी नहीं कराई गई है। 9 दिसंबर की सुबह पीड़िता के पास पुलिस थाने से फ़ोन आया कि उनकी दरख्वास्त लिख ली गई है, लेकिन अभी तक कोई लिखित एफ आई आर पीड़ित परिवार को नहीं दी गई है।

अब ये परिवार यही चाहता है कि महिला के साथ हुए हादसे का इंसाफ उसे मिले और एआरओपी को जल्द से जल्द कड़ी सज़ा सुनाई जाए। बदौसा के थाना प्रभारी सभाजीत पटेल का कहना है कि उन्होंने एफ आई आर तो लिख ली है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि महिला और पुरूष का प्रेम प्रसंग चल रहा था, और यही कारण है कि महिला की तरफ से तहरीर देने में भी लेट हुआ है।

ये भी देखें – महिलाओं के साथ बलात्कार के मामले में नहीं होती गहराई से जांच | जासूस या जर्नलिस्ट

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)