खबर लहरिया जिला बच्चा पैदा करने के बाद महिलाएं कैसे बन जाती हैं अशुभ? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

बच्चा पैदा करने के बाद महिलाएं कैसे बन जाती हैं अशुभ? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

कहते हैं कि ज़माना चाहें कितना भी बदल जाए, रुढ़िवादी सोच कभी नहीं बदल सकती। आज भी महिलाएं बच्चा पैदा होने पर 40 दिनों तक कोई भी धार्मिक कार्य नहीं कर सकती। उन्हें उस समय अशुभ या अछूत समझा जाता है। लेकिन यह महिलाएं चूल्हा जला सकती हैं।

ये भी देखें – क्या सच में व्रत की आड़ में महिलाएं होती हैं लालची? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

बोलेंगे बुलवाएंगे के इस एपिसोड में हमारी रिपोर्टर नाज़नी रिज़वी ने कुछ महिलाओं और पुरुषों से इस मुद्दे पर बात की। इन सब लोगों का लगभग मिलता-जुलता ही जवाब था कि वह उस दौरान ‘नाजिज़’ यानी ‘अपवित्र’ होती हैं इसलिए वह धार्मिक काम नहीं कर सकती हैं।

लेकिन क्या ऐसा विचार या ऐसा होना ठीक है? आज भी ऐसी सोच रूढ़िवादिकता को बढ़ावा देता है।

ये भी देखें – समाज की सोच कमजोर है या महिला? बोलेंगे बुलवाएंगे शो

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke