खबर लहरिया ताजा खबरें क्यों महिलाओं को अपने अंडरगार्मेंट्स छिपाकर सुखाने पड़ते हैं?

क्यों महिलाओं को अपने अंडरगार्मेंट्स छिपाकर सुखाने पड़ते हैं?

बोलेंगे बुलवाएंगे हंस कर सब कह जाएंगे। दोस्तों आज हम बात करेंगे महिलाओं को अपने अंडरगारमेंट्स क्यों छिपाकर सुखाने होते हैं। कपड़े दो तरह के होते हैं एक वो जो सबको दिखते हैं और दुसरे वो जो नहीं दिखते। न दिखने वाले कपड़े महिला पुरूष दोनो पहते हैं। लेकिन क्या महिलाएं अपने वो अंदर के कपडो को खुले में सुखा पाती हैं? या ऐसे ही कही रख सकती हैं जहाँ किसी की भी नजर पडती हो ।

इसी पर आज हम जानते हैं महिलाओं से उनका क्या कहना है? सवाल- आप अपनी ब्रा पैंटी कैसे सुखाती हैं? ऐसा क्यों पुरूषों की तो अंडरवियर ऐसे ही सूखती रहती है क्यों शर्म आती है वो भी शरीर का कपडा है। पुरूष जैसे भी चाहे रहे हर तरह की अजादी है क्योंकि बचपन से कहा जाता लडकियों को की अपने कपडे नीचे डालना दिखे नहीं। अरे घर मे सब लोग है शर्म नहीं आती, बेशर्म ऐसे ही डाल दी। बहुत कुछ सुनना पडता है।

आइए कुछ पुरूषों से भी जानते हैं आप अपनी अंडरवियर कहा सुखाते हैं? महिलाओं के कपड़े आपने खुले सुखते हुए देखे हैं? तो ये था आज का मेरे इस शो का मुद्दा बोलेंगे बुलवाएंगे हंस कर सब कह जाएंगे । तो चलती हू मै फिर मिलूंगी अगले एपीसोड मे एक नये मुद्दे के साथ। तब तक देखते रहिए मेरा ये शो और लाइक शेयर करना न भूलें। हां चैनल को सबस्क्राइब करे कमेंट करे। आपलोग भी शो के मुद्दे बताया करिए अगर आपलोगों को लगता है इस पर शो होना चाहिए |