खबर लहरिया ताजा खबरें एक ही रिवाज पर क्यों दोगला समाज ? बोलेंगे बुलवायेंगे शो

एक ही रिवाज पर क्यों दोगला समाज ? बोलेंगे बुलवायेंगे शो

विधवा महिलाओं को क्यों पहनने पड़ते हैं सफेद कपडे़?

बोलेंगे बुलवाएंगे हंस के सब कह जाएंगे दोस्तों फिर से हाजिर हूँ मै एक नये मुद्दे के साथ। कुछ अटपटी चटपटी बातों के साथ और हां नारीवादी चश्मे के साथ।

जब महिलाएं विधवा हो जाती उन्हें सफेद कफडे़ क्यों पहनने पड़ते हैं? पति मर गया तो महिलाएं विधवा हो गई।
पति के मरने के बाद महिलाओं को शौक श्रृंगार सब त्यागना पड़ता है। यहां तक की महिला को रंगीन कपड़े नहीं पहनने दिया जाता उन्हें ज्यादातर सफेद कपड़े पहने पड़ते हैं।

नियम बनाए गये भाई महिला विधवा है तो उसे ये सब करना है। चलिये जानते हैं अगर पत्नी मर गई तो पति भी तो विधवा माना जाना चाहिए? हमारे समाज में जब पत्नी मर जाती है तो पति को रडूवा कहते हैं। पति क्या त्याग देते हैं क्या वो भी कोई रंग पहनते हैं पत्नी के मरने के बाद तो आइए जानते हैं लोगों से।

महिलाओं से सवाल

  • जिनके पति नहीं रहते तो उन्हें किस तरह रहना होता है?
  • ऐसा क्यों पति नहीं रहा तो महिलाएं अपनी इच्छा की जिन्दगी क्यों नहीं जी सकती।
  • ये बताओ ये नियम किसने बनाया ?
  • अच्छा तो पुरुषो के लिए भी कोई नियम बनाएं गये हैं?
  • पुरूष पत्नी के मरने के बाद क्या कोई त्याग देता है वो भी सफेद कपडे़ पहनता है?
  • पत्नी मर गई तो क्या पति भी लोगों की मर्जी से जिन्दगी गुजारता है?

पुरूष से सवाल

  • जिनकी पत्नी मर जाती हैं वो फिर कैसे रहते हैं?
  • किस तरह के कपडे़ पहनते हैं?
  • विधवा महिलाओं और रडूंवा पुरूष दोनो की जिन्दगी मे क्या फर्क है?
  • ये भेदभाव क्यों दोनो मे क्या विधवा होना महिलाओं की गलती है?

टिप्पणी

ये है हमारे समाज के नियम विधवा महिलाओं के लिए इतनी रोकटोक जैसे विधवा महिला विधवा होने की खुद जिममेदार हो। जैसे उसने कोई गुनाह किया हो। वही पुरूष की अगर पत्नी मर जाती है तो मुस्लिम समाज के पुरूष चालीसवें का इन्तजार करते हैं या ज्यादा से ज्यादा एक साल और जल्दी शादी रचा लेते हैं। और हिन्दू धर्म मे कुछ महीने फिर सब भूलकर दूसरी शादी कर ली नहीं। करी तो किसी महिला को अपनी जिन्दगी शामिल कर लेते हैं।
महिलाएं तो दूसरी शादी क्या वो खुल कर जी भी नहीं पाती सारी खुशियाँ शौक मार कर उन्हें जीना पड़ता है।

तो दोस्तों कैसा लगा आपको मेरा ये शो अगर आपको मेरा ये शो पसंद आया हो तो लाइक करे कमेंट करें और सब्सक्राइब करें। अगर है आपके पास कोई ऐसा मुद्दा तो हमे कमेंट कर के बताएं हम आपके बताए गये मुद्दे को अपने शो मे जरूर शामिल करेंगे। चलती हूँ मै फिर आऊंगी अगले एपीसोड मे एक नये मुद्दे के साथ नारीवादी चश्मे के साथ।

 ये भी देखिये : 

महिलाओं के पास मिले काले धन की क्या है सच्चाई? बोलेंगे बुलवायेंगे हंस के सब कह जायेंगे

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)