खबर लहरिया Hindi पर्यावरण बचाने की जंग! अवैध खनन के खिलाफ इंसाफ सेना की अनिश्चितकालीन हड़ताल

पर्यावरण बचाने की जंग! अवैध खनन के खिलाफ इंसाफ सेना की अनिश्चितकालीन हड़ताल

बांदा जिले के अशोक लाट चौराहे पर बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने 1 जून 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संगठन की मांग है कि जिले में पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जाए, अवैध खनन पर तत्काल रोक लगे और केन नदी समेत प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा की जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार हो रहे खनन और पर्यावरणीय क्षति से बुंदेलखंड की नदियां, जल स्रोत और जैव विविधता प्रभावित हो रही हैं। इस आंदोलन के जरिए सरकार और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ये भी देखें – 

UP/ Banda: 48°C गर्मी से बेहाल बांदा, अवैध खनन और पेड़ों की कटाई पर सौंपा ज्ञापन

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke