खबर लहरिया ताजा खबरें तीसरे चरण में क्या था खास

तीसरे चरण में क्या था खास

23 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। सात चरणों में होने वाले इस चुनाव का ये सबसे बड़ा चरण था, जिसमें देशभर की 116 लोकसभा सीटे थी। इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह भी चुनावी मैदान में थे। इस चरण में जिन 116 सीटों में मतदान हुए, उसमें करीब 18.5 करोड़ मतदाता थे, जो 1612 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किए।

तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक और महाराष्ट में 14- 14 सीटों में चुनाव हुए। साथ ही ओडिशा की 6 सीटों के साथ पश्चिम बंगाल की 5, गोवा की 2 और दादर हवेली, दमन दीव, त्रिपुरा की 1-1 सीट में चुनाव हुए। वहीं उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 10 सीटों मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुर, एटा, बदायूं, बरेली, पीलीभीत और आंवला सीट में चुनाव हुए। उत्तर प्रदेश की इन सीटों में से रामपुर से जयाप्रदा और आजम खां, मैनपुरी से मुलायम सिंह चुनावी मैदान में खड़े हैं।

वहीं गुजरात की गांधीनगर सीट जो लालकृष्ण आडवाणी को लोकसभा चुनाव में जीती रही है, वहां से इस बार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मैदान में हैं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार केरल के वायनाड सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर चुनाव लड़ रहे हैं तो भाजपा ने उनके सामने पूर्व राज्यपाल के राजशेखरन को उतारा है। बिहार की पांच सीटो में से मधेपुरा सीट से सांसद पप्पू यादव चुनाव मैदान में है। पश्चिम बंगाल की बालूरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपरु और मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस को भाजपा और कांग्रेस टकर दे रही है।

तीसरे चरण वाली 117सीटों पर लोकसभा चुनाव 2014 में 69.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव प्रतिशत में नजर डाले तो ओडिशा की सीटों पर 58.13 प्रतिशत मतदान हुआ। गुजरात की 26 सीटों पर 58. 99 प्रतिशत मतदान तो उत्तर प्रदेश की 10 सीटों में मतदान का प्रतिशत 56.57 था। पश्चिम बंगाल की 5 सीटों में 78.98 प्रतिशत तो बिहार की पांच सीटों में 59.95 प्रतिशत, छत्तीगढ़ की 7 सीटो में 64.68 और असम की चार सीटों पर 70.05 प्रतिशत मतदान हुआ। कर्नाटक की 14 सीटों पर 60.97 और केरल की 20 सीटों पर 69.02 और त्रिपुरा की एक सीट पर 71.45 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा महाराष्ट्र की 14 सीटों पर 55.65 प्रतिशत और गोवा की दो सीटों पर 70.97 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि ये चुनाव चरण शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अब 29 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान होना है।