खबर लहरिया जिला वाराणसी : कार्तिक स्नान के दौरान गंगा में डूबने से गयी दो लड़कियों की जान

वाराणसी : कार्तिक स्नान के दौरान गंगा में डूबने से गयी दो लड़कियों की जान

वाराणसी जिले में गंगा नदी में नहाने के दौरान दो लड़कियों की आज सुबह तकरीबन 6 बजे डूबने से मौत हो गयी। घटना जिले के चिरईगांव ब्लॉक, बभनपुरा गांव की है। जानकारी के अनुसार, एक कक्षा 6 व दूसरी कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा थी। नदी में डूबने से मौत होने की यह कोई पहली घटना नहीं है। बढ़ती घटनाओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा नदी में नहाने से रोक नहीं लगाई है वहीं नदी के पास बैरिकैड लगा दिए गए हैं कि लोग उसी दायरे में रहकर नहाए।

ये भी देखें –  सिवनी : जानें कैसे बनते हैं मक्के के बरे?

परिवार ने बताया कि उनकी बेटियों के साथ कई और बच्चियां भी नहाने गयी थी। डूबने की घटना के बारे में प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम को भी सूचित किया गया था जो सूचना देने के 5 घंटे बाद घटनास्थल पहुंची। जानकारी के अनुसार, अभी भी खोजबीन ज़ारी है।

गांव के पूर्व प्रधान अनिल ने खबर लहरिया को बताया कि नदी में आस-पास के काफी लोग नहाने आते हैं। अगर प्रशासन द्वारा बैरिकैड लग जाए तो शायद यह घटनाएं न हो।

चौबेपुर थाने के एसओ राजेश सिंह ने जानकारी दी कि पूरा परिवार सुबह 6 बजे नहाने गया था जिसमें दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गयी। प्रशासन द्वारा खोज की जा रही है।

ये भी देखें –  सर्दियों में खाएं हरदोई के भुने हुए आलू

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke