खबर लहरिया Blog वाराणसी: सिलेंडर फटने से 9 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

वाराणसी: सिलेंडर फटने से 9 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

गैस सिलिंडर फटने के मामले में 9 लोगों के घायल होने के साथ-साथ बताया जा रहा है कि लगभग तीन लाख से ज़्यादा का सामान भी जल कर राख हो गया है।

Varanasi news, 9 people injured in cylinder explosion, one in critical condition

                                                                                                                             घटनास्थल की तस्वीर

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना के अंतर्गत बर्थरा कला के व्यासपुर गांव में आज मंगलवार 5 मार्च को सिलेंडर फटने से 9 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, हादसा आज सुबह लगभग 4:00 बजे  हुआ। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह है पूरा मामला

हादसे में शामिल परिवार के ही योगेश का कहना है कि “जहां तक उम्मीद है की दो दिन पहले शादी का माहौल भी था। बिजली के झटके से सिलेंडर लीक हो गया हो जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में कुल 9 लोग घायल हुए जिनमें चार लोग की स्थिति अच्छी है तो वहीं पांच लोगों के गंभीर होने से कबीर चौराहा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

बताया जा रहा है कि लगभग तीन लाख से ज़्यादा का सामान भी जल कर राख हो गया है।

कबीर चौरा के डॉक्टर एसपी सिंह का कहना है कि “इलाज चल रहा है। इनमें जो 5 लोग जल गए हैं। उनका हाथ, पैर, चेहरा का भाग कोई 20% है कोई 15% है कोई 10% परसेंट जल गया है। घबराने की जरूरत नहीं है वे बहुत ही जल्दी ठीक हो जाएंगे।”

इस खबर की रिपोर्टिंग सुशीला देवी द्वारा की गई है। 

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke