खबर लहरिया ताजा खबरें बाँदा: वनांगना संस्था ने चलाया ‘जबरदस्त जागरिक कार्यक्रम’ किया समुदाय को अधिकारों के प्रति जागरूक

बाँदा: वनांगना संस्था ने चलाया ‘जबरदस्त जागरिक कार्यक्रम’ किया समुदाय को अधिकारों के प्रति जागरूक

बांदा: शहर के कंचन पुरवा मोहल्ला के बाल्मीकि बस्ती में 28 जनवरी के दिन वनांगना संस्था की तरफ से जबरदस्त जागरिक कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं, पुरुषों, किशोर किशोरियों को आगनबड़ी कार्यकर्ता किरन सेठी द्वारा स्वास्थ्य और यौनिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया गया। महिलाओं और लड़कियों ने खुलकर बातचीत की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरन सेठी ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। साथ ही जागरूक किया कि अपने मोहल्ले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास जाएं और अपना अधिकार लें। उनसे जानकारी पूंछे। इसी तरह वनांगना की वरिष्ठ कार्यकर्ता शबीना मुमताज़ का कहना है कि वह इस कार्यक्रम को आगे ले जाएंगे और अब इसकी अगुवाई खुद जागरिक करेंगे जो उसी समुदाय से निकले और उनके द्वारा चिन्हित व्यक्ति होगा। लड़कियों और लड़कों ने कहा कि यह अच्छा कार्यक्रम था। इसको बार बार करते रहना चाहिए।