यूपी के हाथरस में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यमुना एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर स्लीपर बस ने ईको वैन में टक्कर मारी दी। यह हादसा आज मंगलवार 3 मार्च 2026 को सदाबाद पुलिस थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4:20 पर हुआ। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से गोरखपुर जा रही थी।
बस में 13 लोग सवार
द हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार बस में 13 यात्री थे और वैन दिल्ली के प्रेम नगर से राजस्थान के धौलपुर जा रही थी, तभी नोएडा से गोरखपुर जा रही एक स्लीपर बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इसकी जानकारी एएसपी राम आनंद कुशवाहा ने दी।
STORY | 6 killed as double-decker bus hit van on Yamuna Expressway in UP’s Hathras
Six persons, including three women, were killed and as many injured after a double-decker sleeper bus hit a van on the Yamuna Expressway here on Tuesday, police said.
READ:… https://t.co/IiZUlT4YaA
— Press Trust of India (@PTI_News) March 3, 2026
6 लोगों की मौत, अन्य घायल
इस हादसे में तीन महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल है। घायलों में 3 बच्चों, 2 पुरुषों और एक महिला सहित छह अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे में वैन चालक सुरक्षित है।
मामले की जाँच जारी
रिपोर्ट के मुताबिक घायल बच्चों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इनमे से दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह, सादाबाद के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आर्टिकल लिखे जानें तक इतनी ही जानकारी सामने आई है बाकि मामले की जांच जारी है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
