खबर लहरिया Blog UPTET 2026 New Exam Date Update: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) परीक्षाओं की नई तारीख घोषित

UPTET 2026 New Exam Date Update: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) परीक्षाओं की नई तारीख घोषित

 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) तीन दिन आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा 2 जुलाई, 3 जुलाई और 4 जुलाई 2026 को होगी। इसकी सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने कल मंगलवार 20 जनवरी 2026 को दी।

सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए (फोटो साभार : AI)

उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इतंजार अब खत्म हो गया है। 4 साल बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) की परीक्षा होने जा रही है। राज्य भर के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने वाले शिक्षक भर्ती की परीक्षा 29 और 30 जनवरी को होनी थी लेकिन इसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया। अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टेट के अलावा अन्य शिक्षक परीक्षा का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 16 और 17 अप्रैल, 2025 को होनी थी, जिसे बाद में 4 सितंबर, 2025 तक स्थगित कर दिया गया था, और फिर रद्द कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) परीक्षा 9 और 10 मई, 2026 को होगी, जबकि प्रशिक्षित स्नातकोत्तर शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा 3 और 4 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।

यूपीईएसएससी परीक्षा की तारीखों से सम्बंधित जानकारी के लिए यूपीईएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

इससे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जनवरी 2022 में आयोजित कराई गई थी।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke ‘