बिहार के राशन कार्ड धारकों के लिए अहम खबर है। राज्य के सभी 38 जिलों में करीब 52.22 लाख लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाए जा सकते हैं।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मुताबिक आधार नंबर न होने या गलत होने की वजह से इन लोगों का वेरिफिकेशन रिजेक्ट हो गया है। नाम हटने की स्थिति में ऐसे लोगों को सस्ते या मुफ्त पीडीएस अनाज का लाभ नहीं मिल पाएगा। अब तक बिहार में 5.92 करोड़ राशन कार्ड धारकों का आधार वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है जबकि कुल 6.74 करोड़ पीडीएस लाभुकों की आधार सीडिंग अभी बाकी है।
काटे गए जिलों के नाम
जिलावार आंकड़ों के अनुसार पटना में 2.96 लाख
दरभंगा में 2.64 लाख
नालंदा में 2.29 लाख
पूर्वी चंपारण में 2.21 लाख
समस्तीपुर में 1.40 लाख
मुजफ्फरपुर में 1.79 लाख
सीतामढ़ी में 98.7 हजार
मधुबनी में 1.98 लाख
पश्चिम चंपारण में 2.06 लाख
वैशाली में 2.43 लाख लोगों का वेरिफिकेशन रिजेक्ट हुआ है।
एक्सेप्ट होने वाले जिलें
वहीं पटना में 27.3 लाख
दरभंगा में 24.7 लाख
नालंदा में 15.3 लाख
पूर्वी चंपारण में 28.6 लाख
समस्तीपुर में 25.7 लाख
मुजफ्फरपुर में 30.4 लाख
सीतामढ़ी में 21 लाख
मधुबनी में 26.9 लाख
पश्चिम चंपारण में 23.8 लाख
वैशाली में 18.9 लाख लोगों का वेरिफिकेशन स्वीकार किया गया है।
ऑनलाइन सुविधा
आपको बता दें कि आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा को देखते हुए बिहार सरकार ने राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है। इच्छुक लोग घर बैठे rconline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
