वाराणसी जिले के चिराई गांव क्षेत्र में चिराई ग्राम सभा से मिश्रा पूरा समेत आसपास के चार गांवों को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत कुछ वर्ष पहले कराई गई थी, लेकिन मरम्मत ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और सड़क दोबारा गड्ढों में तब्दील हो गई। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि जब सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात होती है, तो उनके गांव की सड़क की हालत कब सुधरेगी? इस सड़क से आसपास के चार गांवों के लोगों का आवागमन होता है। खराब सड़क के कारण ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई गुप्ता का कहना है कि सड़क की मरम्मत वर्ष 2023-24 में कराई गई थी। सड़क दोबारा खराब होने के बाद इसकी कार्ययोजना और एस्टीमेट तैयार किया गया है। बारिश के बाद नवंबर तक सड़क की मरम्मत कराने की बात कही गई है।
ये भी देखें –
MP Chhatarpur: 5 साल बाद टूटी सड़क बनी नई — खबर लहरिया की रिपोर्ट का असर
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke