खबर लहरिया Hindi UP/Varanasi Ground Report: घर-घर नल का दावा, लेकिन पानी के लिए पोखरे पर निर्भर 200 परिवार,

UP/Varanasi Ground Report: घर-घर नल का दावा, लेकिन पानी के लिए पोखरे पर निर्भर 200 परिवार,

वाराणसी… जिसे दुनिया काशी के नाम से जानती है। शहर में लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए कई सरकारी योजनाएं चल रही हैं। घर-घर नल पहुंचाने की बात हो रही है। लेकिन वाराणसी के ही एक इलाके में तस्वीर कुछ और है। यहां करीब 200 परिवार आज भी पानी की जरूरतों के लिए एक पोखरे पर निर्भर हैं। नहाना हो… कपड़े धोने हों… या रोजमर्रा का दूसरा काम— लोगों के पास इस पोखरे के अलावा फिलहाल कोई दूसरा विकल्प नहीं है। लोगों का कहना है कि पीने के पानी के लिए भी उन्हें काफी इंतजार करना पड़ता है। सबसे बड़ा सवाल यही है— जब पानी पहुंचाने के लिए योजनाएं हैं, तो इन परिवारों तक पानी कब पहुंचेगा?

ये भी देखें – 

Prayagraj/Ground Report: प्रयागराज के लखनपुर में 8 साल से सूखी है पानी की टंकी, घरों में नल पर पानी का बूँद भी नहीं 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *