वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक कलह से परेशान 25 वर्षीय युवक अरविंद ने आत्महत्या कर ली। मृतक पेशे से ड्राइवर था और कुछ समय पहले उसने प्रेम विवाह किया था। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था और तलाक की बात भी सामने आ रही थी। घटना से एक दिन पहले युवक ने अपनी मां को फोन कर मदद की गुहार लगाई थी। घटना के समय पत्नी मायके गई हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’