खबर लहरिया Blog UP Polls 2022 : कांग्रेस ने लखनऊ सीट से 6 प्रत्याशियों के नाम किये घोषित, ख़ुशी दुबे की माँ को भी मिला टिकट

UP Polls 2022 : कांग्रेस ने लखनऊ सीट से 6 प्रत्याशियों के नाम किये घोषित, ख़ुशी दुबे की माँ को भी मिला टिकट

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने लखनऊ विधानसभा की तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें ख़ुशी दुबे की माँ गायत्री तिवारी का भी नाम शामिल है।

साभार: विकिपीडिया

कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांचवी सूची ज़ारी कर दी है। कांग्रेस ने इस सूची में 6 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है जिसमें से तीन महिलाएं हैं। कांग्रेस ने इस सूची में लखनऊ की तीन सीटों पर भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है। इसके साथ ही खुशी दूबे की मां गायत्री तिवारी को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट की ज़ारी, 89 नाम शामिल

यहां देखें प्रत्याशियों के नाम

– कांग्रेस ने खुशी दूबे की मां को कल्याणपुर से टिकट दिया है।
– इसके अलावा कांग्रेस ने पुरवा से उरुषा राणा
– लखनऊ पश्चिम से सहाना सिद्दीकी
– लखनऊ उत्र से अजय श्रीवास्तव उर्फ अज्जु
– लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी
– लंभुआ से विनय विक्रम सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

ये भी देखें – UP Election 2022 : सपा ने 59 और उम्मीदवारों के नाम किये घोषित, बीजेपी से सपा में आये दारा सिंह को भी मिली टिकट

जानें कल्याणपुर सीट का इतिहास

कांग्रेस के अलावा, समाजवादी पार्टी ने भी खुशी की मां को टिकट देने का प्रस्ताव रखा था हालांकि उस वक्त उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रस्ताव ठुकरा दिए थे। खुशी की मां को जिस कल्याणपुर विधानसभा सीट से टिकट मिला है वहां से फिलहाल बीजेपी की नीलिमा कटियार विधायक हैं।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की वजह से यह सीट सपा के खाते में गई थी। वहीं साल 2012 में इस सीट पर सपा के सतीश कुमार निगम ने जीत दर्ज की थी और इस चुनाव में कांग्रेस के देवी प्रसाद तिवारी चौथे नंबर पर थे।

क्या है खुशी दुबे का मामला?

पिछले साल जुलाई में कानपुर स्थित बिकरू गांव में पुलिस की टीम पर मशहूर बदमाश विकास दुबे ने गुर्गों के साथ मिलकर हमला बोल दिया था। इस हमले में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

इसके बाद विकास दुबे और उसके 5 साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। खुशी के पति अमर दुबे की मौत भी पुलिस की गोली से हुई थी। खुशी की शादी बिकरू कांड के ठीक 2 दिन पहले हुई थी। पुलिस ने उसे भी मामले में सहअभियुक्त बनाया और गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : बीजेपी ने 5वें चरण के लिए 91 उम्मीदवारों के नाम किये घोषित

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)