महोबा जिले के कबरई कस्बे में ओवरलोड ट्रकों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 8 दिनों से स्थानीय लोग और युवा मोर्चा इस मुद्दे को लेकर परेशान हैं। 22 अप्रैल 2026 को कबरई थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें मांग की गई कि ओवरलोड ट्रकों को बाजार से हटाकर बाईपास मार्ग से निकाला जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में भारी भीड़ रहती है और ऐसे में गिट्टी से भरे करीब 2000 ट्रकों का गुजरना कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
ये भी देखें –
Banda: शादी वाले घर में कोहराम, ट्रक की चपेट में 3 साल की लड़की की मौत
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’