खबर लहरिया Hindi UP Mahoba: किसान गुलाब सिंह की हत्या, भतीजे पर पार्टी के बहाने बुलाकर गोली मारने का आरोप

UP Mahoba: किसान गुलाब सिंह की हत्या, भतीजे पर पार्टी के बहाने बुलाकर गोली मारने का आरोप

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कबरई थाना क्षेत्र के गुगौरा गांव में 62 वर्षीय किसान गुलाब सिंह परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, गुलाब सिंह को उनके ही भतीजे ने पार्टी के बहाने खेत में बुलाया था, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें गोली मार दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अगले दिन पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, आरोपी मोनू सिंह की मां ने आरोपों को लेकर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनका बेटा गांव में नहीं रहता और वर्षों पुराने विवाद को लेकर पुलिस दबाव बना रही है। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वंदना सिंह ने बताया कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा है और पुलिस टीमें जांच में लगी हुई हैं।

ये भी देखें – 

चित्रकूट जिले में पुलिस का कारनामा, गोली मारने के मामले में बेक़सूर लोगों को पकड़कर कर रही प्रताड़ित

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke