खबर लहरिया Hindi UP/Mahoba: महोबा में ‘चांद वाला बकरा’! ₹15 हजार से सीधा ₹4 लाख तक पहुंची कीमत

UP/Mahoba: महोबा में ‘चांद वाला बकरा’! ₹15 हजार से सीधा ₹4 लाख तक पहुंची कीमत

महोबा जिले के पनवाड़ी ब्लॉक के दुलारा गांव में एक बकरा इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। किसान अजीत राजपूत का दावा है कि उनके बकरे के शरीर पर चांद जैसा निशान और उर्दू जैसे शब्द बने हैं, जिसकी वजह से व्यापारी लाखों रुपये तक की कीमत लगाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद गांव में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कोई इसे आस्था से जोड़ रहा है तो कोई अंधविश्वास बता रहा है। आखिर क्या है इस वायरल बकरे की सच्चाई? देखिए पूरी रिपोर्ट।

ये भी देखें – 

31 जुलाई 2020 को बकरा ईद पर योगी सरकार की ये गाइडलाइन

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *