खबर लहरिया Blog UP Home Guard Vacancy: यूपी में 45 हजार होमगार्ड की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हो गई शुरू, महिलाओं 20% पद आरक्षित 

UP Home Guard Vacancy: यूपी में 45 हजार होमगार्ड की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हो गई शुरू, महिलाओं 20% पद आरक्षित 

उत्तरप्रदेश सरकार ने 41 हजार से ज्यादा होमगार्ड भर्ती निकाली है। सरकार ने भर्ती कराने की जिम्मेदारी उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) को सौंपी है। होमगार्ड भर्ती के लिए लोग 17 दिसंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।     

symbolic picture

सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: सोशल मीडिया)                          

उत्तरप्रदेश सरकार ने 41 हजार से ज्यादा होमगार्ड भर्ती निकाली है। सरकार ने भर्ती कराने की जिम्मेदारी उत्तरप्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) को सौंपी है। बोर्ड ने 41,424 पदों पर होमगार्ड भर्ती-2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सबसे अधिक पद कानपुर में और सबसे कम पद भदोही में हैं। होमगार्ड भर्ती के लिए लोग 17 दिसंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। भर्ती बोर्ड के अनुसार सामान्य व ईडब्ल्यूएस (EWS) (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) कैटेगरी के अभ्यर्थी 18 से 30 साल तक की उम्र के आवेदन कर सकते हैं। आयु के प्रमाण के लिए हाईस्कूल अथवा समकक्ष परीक्षा के अंक पत्र/प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे।

आवेदन का शुल्क 

भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों से 400 रुपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा जबकि एससी एसटी अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 300 रुपए लगेगा। यह आवेदन तभी स्वीकार किया जाएगा जब उम्मीदवार निर्धारित शुल्क का भुगतान कर देंगे। ऑनलाइन फ़ॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद अंतिम चरण के रूप में पेमेंट करना अनिवार्य होगा। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर आप अपना आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन के लिए क्या है आवश्यक

उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।आवेदन के समय हाई स्कूल की मार्कशीट या प्रमाणपत्र अपलोड करना आवश्यक है ताकि शैक्षणिक योग्यता की पुष्टि की जा सके। आवेदन भरने से पहले वन टाईम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करना आवश्यक है। इसके लिए विभाग पहले ही एक अलग लिंक जारी कर चुका है। ओटीआर में उम्मीदवारों को अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करनी होती है इससे आगे की आवेदन प्रक्रिया सरल हो जाती है। जो अभ्यर्थी पिछली भर्तियों के दौरान ओटीआर पूरा कर चुके हैं उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया नहीं करनी पड़ेगी। जो उम्मीदवार पहली बार आवेदन कर रहे हैं उनके लिए ओटीआर कराना जरुरी है। बता दें अब तक एक लाख से अधिक उम्मीदवार ओटीआर पूरा कर चुके हैं। जो लोग 10वीं पास नहीं हैं उनका आवेदन भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं गलत जानकारी या फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड नहीं करने की स्थिति में भी ऐसा ही होगा।

ये भी देखें – 69,000 शिक्षक भर्ती पर संघर्ष, बेरोजगार शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत पद आरक्षित 

भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण का प्रावधान सरकारी नियमों के अनुरूप लागू किया जाएगा। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को 2 प्रतिशत, भूतपूर्व सैनिकों को 5 प्रतिशत और महिला अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

 लिखित परीक्षा होगी 

शासनादेश के मुताबिक़ लिखित परीक्षा कुल 100 अंको की निर्धारित की गई है। परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें प्रश्न ऑब्जेक्टिव (वस्तुनिष्ठ) प्रकार के पूछे जाएंगे। परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा अलग से जारी किया जाएगा।

मेरिट लिस्ट ज़िलेवार जारी होगी 

लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर जिलावार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। प्रत्येक जिले में उपलब्ध रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को DVPST (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। 

DVPST की प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिलें में एक समिति गठित की जाएगी। समिति में एसपी या उनकी ओर से नियुक्त डिप्टी एसपी साथ ही ज़िला विद्यालय निरीक्षक और सीएमओ (या उनके द्वारा नामित राजपत्रित अधिकारी/चिकित्साधिकारी) सदस्य के रूप में शामिल होंगे। 

ये भी देखेंआंगनबाड़ी भर्ती में योग्य होते हुए भी चयन से वंचित

सैलिरी कितनी मिलेगी? 

होमगार्ड भर्ती में फ़िजिकल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का ही अंतिम चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 600 रुपए प्रतिदिन की दर से भत्ता प्रदान किया जाएगा जिसके साथ महंगाई भत्ता भी जोड़कर दिया जाएगा। तैनाती के बाद होमगार्ड मुख्य रूप से यूपी पुलिस की सहायता में काम करते हैं। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें अन्य विभागों और विभिन्न स्थानों पर भी ड्यूटी के लिए भेजा जा सकता है। 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke 

Comments:

  1. Up homeguard ka form Kaise Bhara Jaaye

  2. Sushendra says:

    Sushendra बिरौदा जिला ललितपुर तहसील मड़ावरा
    ब्लॉक मड़ावरा पोस्ट दिदोनय जनपद दलितपुर

  3. Ashok kumar says:

    Home guard me bharti hona chahta hnu
    Me sitapur ka rahne wala hnu aur mera sapna ki me bhi apni life me kuch achq karu jisse mere mother and father muchse parsann ho

  4. Anita Sharma says:

    Sir mujhe nokri ki jrurat h

  5. Aakash Kumar says:

    Sir, I am in dire need of it because I have a mother at home, otherwise it would be a big problem to manage the house, my father is ill, so Sir, I am in dire need of a job, please give me a job so that I can earn my living.

  6. Yusufpur Bhagwan makrand Nagar kannoj

  7. Sohit says:

    Sohit

  8. Vinish Kumar says:

    Hardoi

  9. Ankur kumar says:

    Up police homeguard

  10. Rajesh Kumar says:

    Rajesh Kumar

  11. Preeti Raj says:

    My name is Preeti kumari is home guard ki job ke sisleme

  12. Ravi says:

    Ravi up 27 Shahjahanpur Uttar pradesh ok

    kashyap 4098

  13. Ravi says:

    Shahjahanpur Uttar Pradesh Ravi Kashyap up 27

  14. Ravi says:

    Uttar Pradesh Shahjahanpur UP 27 pita ka naam Ram Saran

Comments are closed.