खबर लहरिया Blog यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाँदा की जनता को किया सम्बोधित

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाँदा की जनता को किया सम्बोधित

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बाँदा जिले के जीआईसी मैदान में जनता को संबोधित किया। 

बांदा जिले के जीआईसी मैदान में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर के करीब ढाई बजे पहुंचकर भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड उनका है और आगे भी रहेगा। फिर से 2017 को दोहराएंगे और बुंदेलखंड की 19 सीटों पर कब्ज़ा होगा। एक तरफ इस तरह के भाषण चल रहे थे तो दूसरी तरफ इस रैली में ही आये यूथ जो अपने को बेरोज़गार बता रहे थे उनके इस भाषण की बातों को नकार रहे थे तो वहीं किसान खाद की मांग को लेकर धरने पर थे।

ये भी देखें – वाराणसी : बजट पास, क्या चुनाव से पहले गड्ढा मुक्त होगी ये सडक़

पार्टियों को आड़े हाथ लिया

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बांदा में आयोजित जन संवाद यात्रा की जनसभा को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री ने सपा और बसपा को आड़े हांथो लिया। उन्हाेंने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने लूटने का काम किया है। इनके नेता फॉर्च्यूनर में चलने का काम शुरू कर देते हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बांदा में आयोजित जन संवाद यात्रा की जनसभा को संबोधित किया। जीआइसी मैदान में इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने सपा और बसपा को आड़े हांथो लिया। कांग्रेस की सरकार में सौ रुपए में मात्र पन्द्रह रुपए ही गरीबो तक ही जाता था अब मोदी की सरकार ने सोंच ईमानदार व काम दमदार है तभी तो किसानों को दो हजार रुपए सीधे खाते में जमा है।

उप मुख्यमंत्री की घोषणाएं:

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बांदा का बाईपास लिंक रोड 68 करोड़ की लागत का स्वीकृत है। तिंदवारी से बबेरू नरैनी मार्ग को बनाने का कार्य जल्द शुरू होगा। 24 करोड़ की लागत से जनपद बांदा बागै नदी के पास सेतु का निर्माण होगा। देश की रक्षा करने वाले शहीदों के सम्मान पर सड़क बनाने का काम होता है। शहीद देवेंद्र मिश्रा के गांव सहेवा में उनके घर तक के दो किलोमीटर की लंबाई का मार्ग शहीद पथ के नाम को जय हिंद पथ के नाम से बनाए जाने पर काम होगा।

इसे मीरा देवी (ब्यूरो चीफ़) द्वारा लिखा गया है। 

ये भी देखें – एमपी पंचायत चुनाव: अबकी बार सोच समझ के चुनेंगे सरपंच। राजनीति, रास राय

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)