खबर लहरिया छतरपुर छतरपुर : महाराजा कॉलेज में मनाया गया युवा उत्सव, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

छतरपुर : महाराजा कॉलेज में मनाया गया युवा उत्सव, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

एमपी के छतरपुर जिले में स्थित महाराजा यूनिवर्सिटी कॉलेज में युवा उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें काफी छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लिया। उत्स्व में डांस प्रतियोगिता, रंगोली, मिट्टी के खिलौने आदि की प्रतियोगिता हुई। कई छात्रों ने अपने चित्र के ज़रिये बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि अभियान की तरफ लोगों में जागरूकता फैलाई। जिस व्यक्ति का अक्षरों का ज्ञान नहीं है , वह भी चित्र के माध्यम से इस सन्देश को आसानी से समझ सकता है।

ये भी देखें – एमपी पंचायत चुनाव: अबकी बार सोच समझ के चुनेंगे सरपंच। राजनीति, रास राय

रंगोली में मोर की तस्वीर बनाई गयी। जिसका उद्देश्य लोगों को यह बताना था कि मोर देश का राष्ट्रिय पक्षी है। यह प्रतियोगिता सारे कॉलेजों में चल रही है। इसमें ज़्यादातर लड़कियों ने हिस्सा लिया। लड़कों को किले और मिट्टी का गेट बनाने को कहा गया। छात्रों ने बताया कि यह सब वह मनोरंजन के लिए करते हैं और ऐसी प्रतियोगिता हर साल होती है।

ये भी देखें – झोपड़पट्टी में गुजर रही जिन्दगी, पानी की समस्या भी बरकरार

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)